गायघाट: गायघाट, कटरा और औराई में संभावित बाढ़ को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट, कटरा और औराई प्रखंड में संभावित बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने बुधवार दोपहर दो बजे में अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बागमती और लखनदेई नदी के तटबंधों, स्लुइस गेटों तथा राहत एवं बचाव स्थलों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया।