पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि अकलतरा के इंदिरा उद्यान के पास 2 लोगों के द्वारा सार्वजनिक जगह में शराब का सेवन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और सार्वजनिक जगह से शराब का सेवन करने वाले वासु मरावी, सूरज साहू को गिरफ्तार किया है।