ऑटो चालक के बेटे अभय ने हांगकांग में एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य जीतकर रचा इतिहास
Sadar, Varanasi | May 31, 2026 संकल्प, संघर्ष और मेहनत के दम पर वाराणसी के अभय कुमार दुबे ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराकर पूरे पूर्वांचल का नाम रोशन किया है। ऑटो चालक के बेटे अभय ने रविवार को हांगकांग (चीन) में आयोजित एशियन एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप की 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।