कैराना: कैराना कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
शनिवार को कैराना कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम आलोक यादव व एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। प्रात: दस बजे से दोपहर दो बजे तक जनसुनवाई चली। इस दौरान अधिकारियों के समक्ष विभिन्न मामलों से संबंधित कुल पांच शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।