थाना जरीफनगर क्षेत्र में गन्नौर की तरफ से वापस लौट रही आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर नाले में पलट गयी, गनीमत रही कार में सवारियां नहीं थी चालक नें बताया कोई गंभीर चोट नहीं आयी है। कार चालक के अनुसार उस्मानपुर के गेस्ट हाउस के पास अचानक से एक बच्चा कार के सामने आ गया और कार में अचानक से ब्रेक करने पर कार अनियंत्रित हो गई और पलट गयी।