बिक्रमगंज: बिक्रमगंज के अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह बने डीएसपी, BPSC में हासिल की 107वीं रैंक
बिक्रमगंज में अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी के पद पर कार्यरत दीपक कुमार सिंह ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में 107वीं रैंक प्राप्त कर बिहार पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आज रविवार को शाम 5 बजे बातचीत में जानकारी मिली कि कैमूर जिले के इटाढ़ी गांव निवासी दीपक कुमार पहले बिक्रमगंज थे।