मोहनपुर: मोहनपुर के गादी जमुना गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला हुई बेहोश
मोहनपुर के गादी जमुना गांव में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला बेहोश हो गई जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है घटना के संबंध में जख्मी सोखी देवी के पति तपन मुर्मू ने बताया कि सोखी घर में खाना खा रही थी तभी अचानक बारिश होने लगी और जोरदार वज्रपात हुआ और वह उसके चपेट में आ गई घर वाले कुछ समझ पाते इस से पहले वह बेहोश हो गई।