करनाल: फूशगढ़ एरिया से दुकान का शटर तोड़कर समान चोरी करने वाले 4 आरोपियों को CIA-1 की टीम ने किया गिरफ्तार
Karnal, Karnal | Mar 2, 2024 फूशगढ़ एरिया से दुकान का शटर तोड़कर सामान चोरी करने वाले चार आरोपियों को सीआईए वन करनाल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपियों से आगामी पूछताछ में पाया गया कि चारों आरोपी आदतन अपराधी है। जोकि पैसों के लालच और नशापूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। बता दें, शिकायकार्ता सुरेंद्र की दुकान का शटर तोड़कर 9 जनवरी की रात को सामान चोरी किया गया था