कैराना: कैराना पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | May 12, 2026 कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक विनोद राघव ने मुखबिर की सूचना पर शामली बाईपास फ्लाईओवर के नीचे से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था, जिसके कब्जे से 230 रुपये की नकदी, सट्टा पर्चा व पेन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इस्लाम बताया, जो मोहल्ला आलकलां का रहने वाला है।