कुमारखंड: रामनगर व बेलासद्दी में 24 घंटे के रामधुन अष्टयाम कीर्तन की हुई शुरुआत
अक्षय तृतीया के अवसर पर प्रखंड के रामनगर महेश स्थित काली मंदिर परिसर एवं बेलासद्दी शिवमंदिर परिसर में 24 घंटे का रामधुन संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत सोमवार को दोपहर एक बजे से कर दी गई है। रामनगर महेश काली मंदिर परिसर में श्यामा पूूूजा कमेटी के तत्वावधान में ग्रामीणों के सहयोग से हर साल अक्षय तृतीया के दिन रामधुन संकीर्तन का आयोजन किया जाता है।