सतना। रेलवे स्टेशन परिसर की अंधेरी पुलिया के पास दिनदहाड़े ई रिक्शा चालक पर फायरिंग कर दी गई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। गोली चालक के कान को छूते हुए निकल गई, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जिस मामले की रिपोर्ट GRPF थाने में हुई दर्ज।GRPF मेडिकल करवाते हुए घटना की विवेचना में जुटी।