सतना GRP ने रेल्वे स्टेशन परिसर में मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी जैतवारा निवासी शैलेन्द्र दुबे और वीरेंद्र शर्मा बताए जा रहे है । चौकी पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी के बाद दोनों आरोपियों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और बुधवार की दोपहर 4 बजे पेश करने के लिए कोर्ट रवाना हो गई है ।