सतना में कलेक्टर सतीश कुमार और एसपी आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में चल रहे तिरंगा अभियान के तहत सरकारी अधिकारियो ने तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली । बुधवार की सुबह 1130 बजे सभी अधिकारी अपने अपने घर से साइकिल पर तिरंगा झंडा लगाकर पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे और तिरंगा साइकिल रैली निकाली । रैली के जरिए कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपने अपने दफ्तर चले गए ।