बहराइच: कलेक्ट्रेट परिसर में किसान सभा के लोगों ने नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
कलेक्ट्रेट में किसान सभा के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में किसान धरने के लिए पहुंचे। सभी ने नारेबाजी करते हुए किया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ श्रीवास्तव की अगुवाई में किसान क्लेक्ट्रेट पहुंचे। सभी ने किसानों के हक में आवाज उठाई। इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।