बहराइच: सिद्धनाथ मंदिर सहित जनपद में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा बलों कि की गई है तैनाती एसपी ने दी जानकारी
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक बहराइच श्रीमती वृंदा शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को जनपद में महाशिवरात्रि पर मनाया जाएगा जिसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतेज़ाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महिला पुलिस कर्मियों के साथ-साथ सुरक्षा बलों व घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की गई है भीड़भाड़ वाली जगह पर बैरिकेडिंग की गई है।