प्रतापगढ़: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कंस के कारागार में गूंजी “भए प्रगट कृपाला”, नंदोत्सव में झूमे श्रद्धालु
प्रतापगढ़। अन्तर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के प्रतापगढ़ रामद्वारा में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जन्मोत्सव प्रसंग को श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच मनाया गया। कथा के दौरान पूरा पंडाल “नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” और “भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला” के जयकारों से गुंजायमान हो