नावकोठी: अकहा ररिऔना प्लस टू स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप का समापन, प्रतिभागी पुरस्कृत
नावकोठी प्रखंड के पहसारा पूर्वी पंचायत के अकहा ररिऔना प्लस टू स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप का बुधवार को समापन किया गया। इसमें सम्मिलित छात्र एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हेड मास्टर सरोज कुमार महतो ने किया। समर कैंप के संयोजक समर शिरीन ने बच्चों को सम्मानित कर उसे हौसला बढ़ाया।