कासगंज: कासगंज शहर में भगवान परशुराम जयंती की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग रहे मौजूद
शहर में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। बड़ी होली स्थित भगवान परशुराम मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और जयघोष लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली यात्रा का जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।