शामली: लव ट्रायंगल में हुई शामली के खंद्रावली निवासी युवक की हत्या, एसपी ने दी जानकारी
Shamli, Shamli | May 3, 2026 शनिवार की देर रात करीब 11 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के खंद्रावली गांव निवासी आशु नाम के युवक की गोली मारकर हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी शामली NP सिंह ने बताया कि हत्या लव ट्रायंगल के चलते हुई है। एक आरोपी आकाश कुमार निवासी मोहल्ला गडरियान कस्बा शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है।