कटेया: नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कटेया थाना क्षेत्र के सरेया उसरा टोला से पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवक की पहचान सरेया उसरा टोला निवासी सिंटू कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, स्थानीय थाने की पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील थी।तभी सूचना मिली कि सरेया उसरा टोला में एक युवक नशे की हालत में शोर-शराबा कर रहा है।