बदनावर: बदनावर में आदिवासी कांग्रेस ने केंद्रीय गृहमंत्री की बाबा साहब पर टिप्पणी का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
Badnawar, Dhar | Dec 23, 2024 बदनावर में जिला पंचायत सदस्य अशोक डाबर के नेतृत्व में आदिवासी कांग्रेस द्वारा संसद सत्र के दौरान देश के गृहमंत्री द्वारा संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में बदनावर में स्टैंड से अंबेडकर प्रतिमा तक रैली निकाली गई।