बदनावर: ग्राम बिड़वाल में अखिल भारतीय सुंदरकांड पाठ प्रतियोगिता संपन्न, 6 प्रसिद्ध टीमें हुईं शामिल
Badnawar, Dhar | Dec 22, 2024 ग्राम बिड़वाल के श्री बालाजी भक्त मंडल के तत्वावधान में अखिल भारतीय सुंदरकांड पाठ प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय बस स्टैंड पर संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में देशभर की कुल 6 मंडलियां शामिल हुई थी। जिन्होनें एक से बढ़कर एक भजनों, पैरोडी, हिंदी उच्चारण के संवाद पर दोहे व चौपाई के साथ संगीतमयी पाठ किया।