बदनावर: ग्राम झिकली में युवक की करंट लगने से मौत, खेत में सिंचाई के लिए तालाब पर लगी मोटर चालू करते समय हुआ हादसा
Badnawar, Dhar | Dec 21, 2024 ग्राम झिकली में खेत पर सिंचाई के लिए गए युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम जगदीश पिता मिश्रीलाल डावर है। जानकारी के अनुसार युवक अपने खेत पर सिंचाई के लिए तालाब में रखी विद्युत मोटर चालू करने गया था। तभी करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर बाद ही पता चलने पर उसे बदनावर सिविल अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।