महिदपुर: पुलिस ने 24 घंटे में चोरी के प्रयास का मामला सुलझाया, आरोपी गिरफ्तार
थाना महिदपुर सिटी पुलिस ने चोरी के प्रयास के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे उपजेल महिदपुर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई एवं आरोपियों की पतारसी के