पुलिस ने रविवार को दोपहर दो बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि पुलिस ने टीला रोड पावर हाउस के पास दबिश देकर ब्रजेश उर्फ भूरा अहिरवार नामक व्यक्ति को 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कीमत लगभग नौ हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।