परसिया: पैजनवाडा में स्कूल के लिए तैयार हो रही बालिका मृत मिली,करंट लगने से मौत का अंदेशा
न्यूटन पुलिस चौकी क्षेत्र के पैजनवाडा में आठ साल की बालिका शनिवार को 11 बजे घर में मृत मिली। बालिका की करंट लगने से मौत होने का अंदेशा है। पुलिस ने बालिका को अस्पताल पहंुचाय। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा बनाने की तैयारियां की जा रही है। एक बजे तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था।