बेलहर: बकरार और गिधा गांव में बिच्छू के डंक से दो महिलाएं हुईं मूर्छित, बेलहर CHC में चल रहा इलाज
Belhar, Banka | Apr 1, 2024 बकरार और गिधा गांव में बिच्छू के डंक से दो महिलाएं मूर्छित हो गईं। बकरार गांव में घर में काम कर रही मुकेश कुमार की पत्नी गीता कुमारी के पैर की अंगुली में बिच्छू ने डंक मार दिया। जबकि गिधा गांव में घर में अनाज निकाल रही उमेश यादव की पत्नी रुकमणि देवी के हाथ की अंगुली में बिच्छू ने डंक मार दिया।