बेलहर: हथियाडारा वार्ड नंबर 01 में नल जल योजना की टंकी का बिजली तार चोरी होने के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Belhar, Banka | Apr 3, 2024 हथियाडारा वार्ड नंबर 01 में नल जल योजना की टंकी का बिजली तार अज्ञात चोरों द्वारा काट कर चोरी कर लेने के मामले में थाना में आज प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी नवटोलिया गांव निवासी सुमित्रा देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें कहा है की विद्युत पोल से पानी टंकी तक गए बिजली तार को अज्ञात चोरों ने बीती रात काट कर चोरी कर लिया। जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है।