उज्जैन शहर: जाल कंपाउंड इलाके में डिस्पोजल गोदाम में आग लगाने का सीसीटीवी वीडियो आया सामने
माधव नगर थाना क्षेत्र के जाल कंपाउंड इलाके में रविवार-सोमवार दरमियानी रात एक गोदाम में पेट्रोल डालकर आग लगाने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। घटना रात करीब 12:30 बजे की है। आग में डिस्पोजल सामान जल गया और 8 से 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।