Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
makeout
No video available
6
कौन है यह महान शख्स 37 साल की उम्र में 12th पास, 50 साल की उम्र में B.A. पास, 63 साल की उम्र में M.A. पास #motivate
Karera, Shivpuri
| Jun 30, 2021
#motivate
MORE NEWS
कुंवरपुर मंदिर विवाद: आरोपी सोनू उर्फ मिठुआ जाटव गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस पत्रकार राम मनोहर मिश्रा मो.7470902171
Karera, Shivpuri | Aug 7, 2026
नींद का झोंका बना हादसे की वजह, पुलिया से नीचे पलटा ईंटों से भरा ट्रक शिवपुरी। शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र में झांसी रोड स्थित हवाई पट्टी के पास गुरुवार को ईंटों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे पलट गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को नींद का झोंका आना बताया जा रहा है। दुर्घटना में ट्रक चालक और क्लीनर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक को हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को अचानक नींद का झोंका आने से ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा पलटा।
Karera, Shivpuri | Aug 6, 2026
गौवंश सुरक्षा का अनूठा अभियान: 'रेडियम बनेगा कवच', गौ सेवा समिति ने लिया हर गौमाता को रेडियम पहनाने का संकल्प दिनारा (करैरा)। बरसात के मौसम में सड़कों पर बैठे गौवंश को सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से गौ सेवा समिति ने एक सराहनीय एवं जनहितकारी अभियान की शुरुआत की है। समिति ने संकल्प लिया है कि अधिक से अधिक गौवंश को रेडियम पट्टियां पहनाई जाएंगी, ताकि रात के समय वाहन चालकों को दूर से ही गौवंश दिखाई दे सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष कल्लू महाराज ने बताया कि बरसात के दिनों में बड़ी संख्या में गौमाता राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य प्रमुख सड़कों पर बैठ जाती हैं। रात के समय, विशेषकर काले रंग के गौवंश को देख पाना कठिन होता है, जिससे कई बार गंभीर सड़क हादसे हो जाते हैं। इन दुर्घटनाओं में गौवंश की मृत्यु हो जाती है या वे गंभीर रूप से घायल होकर जीवनभर पीड़ा झेलते हैं। उन्होंने बताया कि रेडियम पट्टी वाहन की हेडलाइट पड़ते ही चमक उठेगी, जिससे ट्रक, बस, कार और दोपहिया वाहन चालक समय रहते सतर्क हो सकेंगे। इससे न केवल गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि में भी कमी आएगी। इस अभियान में गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष कल्लू महाराज के साथ जितेंद्र लोधी, दीपक तिवारी, रोहित लोधी, बहादुर लोधी, दीपक लोधी, राजा लोधी, आनंद शर्मा, दीपक केवट एवं प्रदुम योगी सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। समिति ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों, नगरवासियों एवं देशवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी गौमाता सड़क पर बैठी दिखाई दें तो उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास करें तथा "रेडियम पहनाओ–गौवंश बचाओ" अभियान में सहयोग देकर गौ सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। समिति का विश्वास है कि समाज और प्रशासन के सहयोग से यह पहल सड़क सुरक्षा और गौ संरक्षण—दोनों क्षेत्रों में एक प्रभावी एवं प्रेरणादायी कदम साबित होगी।
Karera, Shivpuri | Aug 6, 2026
मल्हावनी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में 40 विद्यार्थियों को वितरित की गई साइकिलें, मुख्य अतिथि अमित पड़रिया ने बच्चों संग किया मध्यान्ह भोजन पत्रकार राम मनोहर मिश्रा मो.7470902171
Karera, Shivpuri | Aug 6, 2026
बैराड़ के वार्ड क्रमांक 11 में बदहाल सड़क से वार्डवासी परेशान, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल बैराड़, तहसील बैराड़, जिला शिवपुरी। बरसात के मौसम में बारोद रोड मुख्य मार्ग से पवन धाकड़ की दुकान होते हुए वार्ड क्रमांक 11 जाने वाला मार्ग कीचड़ और जलभराव के कारण पूरी तरह बदहाल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है, जबकि कई दोपहिया वाहन चालक भी फिसलकर गिर चुके हैं। वार्डवासियों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सीएमओ, वार्ड पार्षद तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है। अधिकारियों को मौके पर मार्ग की स्थिति भी दिखाई गई, लेकिन अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। स्थानीय नागरिकों ने शासन-प्रशासन और नगर पंचायत से मांग की है कि बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग का शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत कराई जाए। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। (नोट: यह समाचार स्थानीय नागरिकों द्वारा लगाए गए आरोपों और उनकी मांगों पर आधारित है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।) Collector Shivpuri
Karera, Shivpuri | Aug 5, 2026