बालोद: दल्लीराजहरा का मूकबधिर युवक 20 अप्रैल से लापता, परेशान परिवार ने प्रशासन और पुलिस से मदद की लगाई गुहार
Balod, Balod | May 14, 2026 बालोद जिले के राजहरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 निवासी डोमेंद्र कुमार साहू बीते 20 अप्रैल से लापता है। युवक के अचानक गायब होने के बाद से परिवार परेशान है। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।