रोहतास: रोहतास में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, BLO कर रहे हैं घर-घर सर्वेक्षण
Rohtas, Rohtas | Jul 6, 2025 "कोई योग्य मतदाता छूटे ना" के स्लोगन के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत रोहतास प्रखंड क्षेत्र में BLO द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण एवं संग्रह किया जा रहा है। यह कार्य रविवार को दोपहर क़रीब 1:00 बजे से प्रारंभ हुआ। अभियान के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी भी क्षेत्र में भ्रमण कर BLO को प्रपत्रों की अपलोडिंग प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं।