जबलपुर: सूदखोरी से परेशान रियल एस्टेट कारोबारी ने खाया जहर, हालत गंभीर, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
शहर के छोटा फुहारा क्षेत्र निवासी और रियल एस्टेट कारोबारी शरद मोर द्वारा कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी लगते ही परिचितों और व्यापा