अकबरपुर: सहयोग शिविर के तीसरे दिन उमड़ी लोगों की भीड़, विभिन्न विभागों के काउंटरों पर हुआ आवेदनों का निष्पादन
12:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि बिहार सरकार के निर्देश पर अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित विशेष सहयोग शिविर के तीसरे दिन गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पहुंचे। सुबह से ही शिविर परिसर में लोगों की चहल-पहल बनी रही तथा विभिन्न विभागों के काउंटरों पर आवेदकों की लंबी कतारें देखी गईं।