मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को वर्तमान नवम्बर माह की आर्थिक सहायता राशि का सिंगल क्लिक के जरिए अंतरण किया। इस अवसर पर जिला स्तर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।