महाराजगंज: कुर्री गांव में भाई ने पत्नी के साथ मिलकर दिव्यांग बहन पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में किया गया इलाज
8अप्रैल बुधवार सुबह 10बजे पीड़ित पिता अपनी दिव्यांग पुत्री को लेकर अपने ही पुत्र के खिलाफ पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। मंगलवार की रात्रि मे किसी बात को लेकर एक युवक अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपनी ही सगी बहन को जो कि वह पहले से ही दिव्यांग है,जिसे घायल कर दिया गया।घायल बहन के ऊपर भाई ने सिर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया।जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है।