राजगढ़: राजगढ़: राजस्व रिकॉर्ड में आग लगने के बाद कांग्रेस नेताओं ने घटनास्थल का जायजा लिया
राजगढ़ के राजस्व रिकॉर्ड रूम में लगी आग के बाद शनिवार को दोपहर 1:00 बजे करीब कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह खींची, पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर, पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी सहित अन्य नेताओं ने घटनास्थल पर पहुंचकर आगजनी की घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान अन्य नेता भी मौजूद रहे।