मैनपुरी: मैनपुरी में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए SP के निर्देश पर यातायात पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर लगातार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर के यातायात पुलिस की ओर से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए 167 चालान किए और ₹5000 का नगद समन शुल्क वसूलते हुए 5,20,000 का जुर्माना किया है।