मनेर: महादेव स्थान पीर बाबा के पास बाइक सवार बदमाशों ने विवाहिता से मंगलसूत्र व सोने का हार छीना, पुलिस जांच में जुटी
Maner, Patna | Apr 28, 2026 मनेर थाना क्षेत्र के महादेव स्थान पीर बाबा के पास एक विवाहिता से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने के मंगलसूत्र और हार छीनकर फरार हो गये। इसके बाद पीड़ित विवाहिता हेतनपुर के रहने वाली ज्योति कुमारी ने थाने में लिखित शिकायत कर पुलिस से गुहार लगाई है। विवाहिता एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई हुई थी।