गोहद: 6 साल से फरार चोरी का आरोपी विरधनपुरा नहर से गिरफ्तार,जारी गांव में हुई चोरी के मामले में देहात थाना पुलिस को मिली सफलता
Gohad, Bhind | Jun 5, 2026 भिंड। देहात थाना पुलिस ने छह साल पुराने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जारी गांव में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात के बाद से फरार चल रहा था।जानकारी के अनुसार, देहात थाना क्षेत्र के जारी गांव में 15 जून 2020 को अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब चार लाख रुपये की चोरी हुई थी