जबलपुर: दोस्ती निभाने की खौफनाक सजा: संजीवनी नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में दोस्ती की खातिर बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। पंडा की मड़िया के पास जब पीड़ित अपने दोस्त अर्जुन चक्रवर्ती के साथ भोजन कर रहा था, तभी बाहर अचानक शोर-शराबे और विवाद की आवाजें आने लगीं। दोस्त को मुसीबत में देख युवक जैसे ही उसे बचाने के लिए बाहर दौड़ा, वहां घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर धावा बोल दिया। मौके पर मौजूद स