अररिया: अररिया के सिकटी और बरदाहा थाना पुलिस ब SSB जवान ने होली और लोकसभा चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च।
Araria, Araria | Mar 26, 2024 लोकसभा चुनाव व रंगोत्सव का त्यौहार होली आपसी सद्भभाव व तनावमुक्त वातावरण में मनाया जा सके इसके लिए एसएसबी जवान और सिकटी व बरदाहा थाना पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रुप से फ्लैगमार्च निकाला गया। इस फ्लैगमार्च में बीडीओ परवेज़ आलम, सीओ मनीष कुमार, एसएसबी इंस्पेक्टर विजय कुमार, सिकटी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद व बरदाहा थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।