अररिया: रमय मथुरा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 26, 2024 फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के रमय मथुरा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया लाया गया.जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है.वहीं घायल व्यक्ति रमय मथुरा गांव निवासी मो सहिम बताएं जा रहे हैं.