सेन्हा: हेलीकॉप्टर से लोहरदगा पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला
लोहरदगा जिले के सेन्हा में भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा में हेलीकॉप्टर से शनिवार शाम 3 :15 लोहरदगा के सेन्हा प्रखंड पहुचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की पांच साल तबाही और बर्बादी का, झूठ और बेईमानी, अपराध और लूट का रहा है।