सेन्हा: सेन्हा में कोयल नदी में नहाते समय तीन छात्र डूबे, गोताखोर कर रहे तलाश
सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदगांव पिकनिक स्थल पर स्थित नंदलाल फार्म के पास विद्या मंदिर प्लस टू के ग्यारवीं कक्षा के चार छात्र घूमने पहुंचे थे। इस दौरान सोमवार दोपहर लगभग 12 नहाने के लिए कोयल नदी में उतर गए। गहरे पानी में जाने से तीन बच्चे डूब गये। घटना की सूचना पर प्रखंड प्रशासन, जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय गोताखोर बच्चों की खोजबीन कर रहे है।