सेन्हा: सेन्हा प्रखंड में 2 नवंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनसभा, पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह भी रहेंगे मौजूद
केंद्रीय कृषि मंत्री सह भाजपा झारखण्ड प्रदेश प्रभारी सह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विशाल जनसभा 2 नवंबर को एक बजे से सेन्हा थाना के समीप मैदान में होगी।कार्यक्रम को लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है।इस सबन्ध में भाजपा के सिसई एव विशुनपुर विधानसभा प्रभारी सह पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह ने शुक्रवार शाम 5:00 जानकारी दी