Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

"Mohsin Naqvi ने करवायी Pakistan की फजीहत" #t20worldcup2026 #pakistancricket #ytshorts

India | Jan 30, 2026

MORE NEWS

एक दिन की "यंग एडमिनिस्ट्रेटर" बनीं पलक भाटिया! 
​भवारना/सुलह: स्कूल के बच्चों में लीडरशिप और प्रशासनिक कौशल को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतरीन पहल! 'यंग एडमिनिस्ट्रेटर इनिशिएटिव' कार्यक्रम के तहत पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना की छात्रा कुमारी पलक भाटिया को एक दिन के लिए विकास खंड भवारना का खंड विकास अधिकारी (BDO) बनाया गया।
​सहायक आयुक्त (विकास) एवं बीडीओ भवारना चंद्र प्रकाश (IAS) की अगुआई में पलक ने न सिर्फ इस कुर्सी को संभाला, बल्कि प्रशासनिक कामकाज की बारीकियों को भी करीब से समझा।
​📋 दिनभर के कामकाज की मुख्य झलकियां:
• ​भव्य स्वागत और कार्यभार: कार्यालय पहुँचने पर पलक का औपचारिक स्वागत हुआ, जिसके बाद उन्हें प्रतीकात्मक मानद रस्म के साथ बीडीओ की कुर्सी सौंपी गई।
• ​फाइलों का निरीक्षण: ग्रामीण विकास, एनआरएलएम, पंचायत और अकाउंट्स ब्रांच का ओरिएंटेशन करने के बाद पलक ने गैर-गोपनीय फाइलों को देखा और एक मॉक फाइल पर अपनी टिप्पणियां (Noting) भी दर्ज कीं।
• ​जनता से संवाद: कार्यालय में आए लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और संभावित समाधान सुझाए।
• ​समीक्षा बैठक व फील्ड दौरा: कनिष्ठ अभियंताओं (JEs), पंचायत निरीक्षक और ब्लॉक मिशन मैनेजर के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। दोपहर के सत्र में विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए फील्ड का दौरा भी किया।
​"इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों के भीतर नेतृत्व (Leadership), निर्णय लेने की क्षमता, जोखिम लेने की क्षमता और प्रशासनिक कौशल को विकसित करना है।"
— चंद्र प्रकाश (IAS), सहायक आयुक्त (विकास) एवं बीडीओ भवारना।
​छात्रा पलक भाटिया ने भी इस सुनहरे अवसर के लिए बीडीओ चंद्र प्रकाश और भवारना खंड विकास कार्यालय के समस्त स्टाफ का दिल से आभार जताया है।
​🎤 रिपोर्ट: अतुल वर्मा
​#YoungAdministrator #HimachalPradesh #Bhavarna #Sulah #StudentEmpowerment #IAS #Education #Leadership #PMSHRI

एक दिन की "यंग एडमिनिस्ट्रेटर" बनीं पलक भाटिया! ​भवारना/सुलह: स्कूल के बच्चों में लीडरशिप और प्रशासनिक कौशल को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतरीन पहल! 'यंग एडमिनिस्ट्रेटर इनिशिएटिव' कार्यक्रम के तहत पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना की छात्रा कुमारी पलक भाटिया को एक दिन के लिए विकास खंड भवारना का खंड विकास अधिकारी (BDO) बनाया गया। ​सहायक आयुक्त (विकास) एवं बीडीओ भवारना चंद्र प्रकाश (IAS) की अगुआई में पलक ने न सिर्फ इस कुर्सी को संभाला, बल्कि प्रशासनिक कामकाज की बारीकियों को भी करीब से समझा। ​📋 दिनभर के कामकाज की मुख्य झलकियां: • ​भव्य स्वागत और कार्यभार: कार्यालय पहुँचने पर पलक का औपचारिक स्वागत हुआ, जिसके बाद उन्हें प्रतीकात्मक मानद रस्म के साथ बीडीओ की कुर्सी सौंपी गई। • ​फाइलों का निरीक्षण: ग्रामीण विकास, एनआरएलएम, पंचायत और अकाउंट्स ब्रांच का ओरिएंटेशन करने के बाद पलक ने गैर-गोपनीय फाइलों को देखा और एक मॉक फाइल पर अपनी टिप्पणियां (Noting) भी दर्ज कीं। • ​जनता से संवाद: कार्यालय में आए लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और संभावित समाधान सुझाए। • ​समीक्षा बैठक व फील्ड दौरा: कनिष्ठ अभियंताओं (JEs), पंचायत निरीक्षक और ब्लॉक मिशन मैनेजर के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। दोपहर के सत्र में विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए फील्ड का दौरा भी किया। ​"इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों के भीतर नेतृत्व (Leadership), निर्णय लेने की क्षमता, जोखिम लेने की क्षमता और प्रशासनिक कौशल को विकसित करना है।" — चंद्र प्रकाश (IAS), सहायक आयुक्त (विकास) एवं बीडीओ भवारना। ​छात्रा पलक भाटिया ने भी इस सुनहरे अवसर के लिए बीडीओ चंद्र प्रकाश और भवारना खंड विकास कार्यालय के समस्त स्टाफ का दिल से आभार जताया है। ​🎤 रिपोर्ट: अतुल वर्मा ​#YoungAdministrator #HimachalPradesh #Bhavarna #Sulah #StudentEmpowerment #IAS #Education #Leadership #PMSHRI

Dera Gopipur, Kangra | Jun 23, 2026

किन्नौर ।। News123 ।। वायरल वीडियो ।। किन्नौर के उरनी पुल के टूटने का वीडियो

किन्नौर ।। News123 ।। वायरल वीडियो ।। किन्नौर के उरनी पुल के टूटने का वीडियो

Dera Gopipur, Kangra | Jun 23, 2026

सुजानपुर नगर परिषद चुनाव में संविधान तार-तार, सीएम के दबाव में गुप्त मतदान से किनारा*

सुजानपुर ।। News123 ।। नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में कायदे-कानूनों को सरेआम तोड़कर संविधान को तार-तार कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के दबाव में चुनाव अधिकारी ने पार्षदों को हाथ उठाकर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनने पर मजबूर किया, जबकि कानून के अनुसार चुनाव केवल गुप्त मतदान से ही मान्य है। यह आरोप भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने लगाया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्थानीय विधायक के दबाव में आकर अधिकारियों ने संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाई। राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1994 की धारा 52(3) में स्पष्ट प्रावधान है कि नगर परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव पार्षदों द्वारा गुप्त मतदान अर्थात बैलेट पेपर के माध्यम से ही करवाया जाएगा। इसके बावजूद हाथ उठाकर चुनाव करवाना न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा कहे जाने वाले गुप्त मतदान के सिद्धांत पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी बार-बार यह स्पष्ट कर चुका है कि स्थानीय निकायों के चुनाव में गुप्त मतदान अनिवार्य है। हाथ उठाकर मतदान से पार्षदों पर दबाव बनता है और उनकी स्वतंत्रता का हन होता है।  राणा ने मांग की कि इस असंवैधानिक तरीके से करवाए गए चुनाव को तुरंत रद्द किया जाए और हिमाचल प्रदेश नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार गुप्त बैलेट पेपर से निष्पक्ष चुनाव पुनः करवाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने वाले अधिकारियों एवं नेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

वहीं, भाजपा समर्थित चारों पार्षदों ने एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी सुजानपुर को इस असंवैधानिक तरीके से करवाए चुनाव को तुरंत रद्द करने संबंधी मांगपत्र सौंपा।

सुजानपुर नगर परिषद चुनाव में संविधान तार-तार, सीएम के दबाव में गुप्त मतदान से किनारा* सुजानपुर ।। News123 ।। नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में कायदे-कानूनों को सरेआम तोड़कर संविधान को तार-तार कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के दबाव में चुनाव अधिकारी ने पार्षदों को हाथ उठाकर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनने पर मजबूर किया, जबकि कानून के अनुसार चुनाव केवल गुप्त मतदान से ही मान्य है। यह आरोप भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने लगाया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्थानीय विधायक के दबाव में आकर अधिकारियों ने संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाई। राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1994 की धारा 52(3) में स्पष्ट प्रावधान है कि नगर परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव पार्षदों द्वारा गुप्त मतदान अर्थात बैलेट पेपर के माध्यम से ही करवाया जाएगा। इसके बावजूद हाथ उठाकर चुनाव करवाना न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा कहे जाने वाले गुप्त मतदान के सिद्धांत पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी बार-बार यह स्पष्ट कर चुका है कि स्थानीय निकायों के चुनाव में गुप्त मतदान अनिवार्य है। हाथ उठाकर मतदान से पार्षदों पर दबाव बनता है और उनकी स्वतंत्रता का हन होता है। राणा ने मांग की कि इस असंवैधानिक तरीके से करवाए गए चुनाव को तुरंत रद्द किया जाए और हिमाचल प्रदेश नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार गुप्त बैलेट पेपर से निष्पक्ष चुनाव पुनः करवाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने वाले अधिकारियों एवं नेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। वहीं, भाजपा समर्थित चारों पार्षदों ने एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी सुजानपुर को इस असंवैधानिक तरीके से करवाए चुनाव को तुरंत रद्द करने संबंधी मांगपत्र सौंपा।

Dera Gopipur, Kangra | Jun 23, 2026

देहरा में महिलाओं को सिखाए पोषण के गुर, चुकंदर की खीर और लौकी के हलवे की बताई विधि

फसल विविधीकरण परियोजना के तहत चनौर और कनोल में हुआ पोषण जागरूकता कार्यक्रम

देहरा (कांगड़ा)।

हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (HPCDP) चरण-II के तहत ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से देहरा क्षेत्र में पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड परियोजना प्रबंधन इकाई (BPMU) देहरा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को संतुलित आहार, स्थानीय फसलों के उपयोग और परिवार के बेहतर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का आयोजन वहाब सिंचाई उप-परियोजना चनौर और कनोल में किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. विवेक कंवर ने की, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी कृषि विस्तार अधिकारी पुनीत शर्मा ने संभाली।

इस दौरान पोषण विशेषज्ञ अर्चना सूद ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि घर में उपलब्ध स्थानीय सब्जियों और अनाजों का सही उपयोग कर परिवार को बेहतर पोषण दिया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं को प्रोटीन, विटामिन और खनिज तत्वों से भरपूर संतुलित आहार लेने के महत्व के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में महिलाओं को स्थानीय सब्जियों से तैयार होने वाले पौष्टिक व्यंजनों की विधियां भी बताई गईं। चुकंदर की खीर और लौकी के हलवे ने महिलाओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। विशेषज्ञ ने बताया कि चुकंदर जहां शरीर के लिए लाभकारी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है, वहीं लौकी से तैयार व्यंजन भी स्वाद के साथ सेहत के लिए उपयोगी हैं।

महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पोषण विशेषज्ञ द्वारा दी गई जानकारियों की सराहना की। अधिकारियों ने बताया कि फसल विविधीकरण परियोजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण परिवारों में पोषण सुरक्षा को मजबूत करना भी है।

इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाएं अपने परिवार के खानपान और स्वास्थ्य को लेकर अधिक जागरूक होंगी तथा स्थानीय उत्पादों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

देहरा में महिलाओं को सिखाए पोषण के गुर, चुकंदर की खीर और लौकी के हलवे की बताई विधि फसल विविधीकरण परियोजना के तहत चनौर और कनोल में हुआ पोषण जागरूकता कार्यक्रम देहरा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (HPCDP) चरण-II के तहत ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से देहरा क्षेत्र में पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड परियोजना प्रबंधन इकाई (BPMU) देहरा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को संतुलित आहार, स्थानीय फसलों के उपयोग और परिवार के बेहतर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन वहाब सिंचाई उप-परियोजना चनौर और कनोल में किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. विवेक कंवर ने की, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी कृषि विस्तार अधिकारी पुनीत शर्मा ने संभाली। इस दौरान पोषण विशेषज्ञ अर्चना सूद ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि घर में उपलब्ध स्थानीय सब्जियों और अनाजों का सही उपयोग कर परिवार को बेहतर पोषण दिया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं को प्रोटीन, विटामिन और खनिज तत्वों से भरपूर संतुलित आहार लेने के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में महिलाओं को स्थानीय सब्जियों से तैयार होने वाले पौष्टिक व्यंजनों की विधियां भी बताई गईं। चुकंदर की खीर और लौकी के हलवे ने महिलाओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। विशेषज्ञ ने बताया कि चुकंदर जहां शरीर के लिए लाभकारी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है, वहीं लौकी से तैयार व्यंजन भी स्वाद के साथ सेहत के लिए उपयोगी हैं। महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पोषण विशेषज्ञ द्वारा दी गई जानकारियों की सराहना की। अधिकारियों ने बताया कि फसल विविधीकरण परियोजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण परिवारों में पोषण सुरक्षा को मजबूत करना भी है। इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाएं अपने परिवार के खानपान और स्वास्थ्य को लेकर अधिक जागरूक होंगी तथा स्थानीय उत्पादों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

Dera Gopipur, Kangra | Jun 23, 2026

देहरा ।। News123 ।। बाल विकास परियोजना कार्यालय प्रागपुर ब सर्कल  बाथू टिप्परी के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र गुलांगड़ा में मंगलवार को बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  रेखा कुमारी ने बताया कि  प्री-स्कूल गतिविधियों के तहत बच्चों को खेल-खेल में सीखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आंखों और हाथों के बेहतर तालमेल, एकाग्रता तथा रचनात्मक क्षमता के विकास हेतु कई गतिविधियां करवाई गईं। कार्यकर्ता ने बताया कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनके सीखने की क्षमता को बढ़ाने में सहायक होती हैं। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर गतिविधियों का आनंद लिया।

देहरा ।। News123 ।। बाल विकास परियोजना कार्यालय प्रागपुर ब सर्कल बाथू टिप्परी के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र गुलांगड़ा में मंगलवार को बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा कुमारी ने बताया कि प्री-स्कूल गतिविधियों के तहत बच्चों को खेल-खेल में सीखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आंखों और हाथों के बेहतर तालमेल, एकाग्रता तथा रचनात्मक क्षमता के विकास हेतु कई गतिविधियां करवाई गईं। कार्यकर्ता ने बताया कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनके सीखने की क्षमता को बढ़ाने में सहायक होती हैं। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर गतिविधियों का आनंद लिया।

Dera Gopipur, Kangra | Jun 23, 2026

"Mohsin Naqvi ने करवायी Pakistan की फजीहत" #t20worldcup2026 #pakistancricket #ytshorts - India News