सूरजपुर: जिला सत्र न्यायालय परिसर से चोरी का आरोपी फरार, CCTV में कैद हुई घटना
जिला सत्र न्यायालय परिसर के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब भैयाथान थाना पुलिस की अभिरक्षा में लाया गया चोरी का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को भैयाथान के मोबाइल दुकान चोरी मामले में पेशी के लिए न्यायालय लाया गया था। इस दौरान एक एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी उसकी निगरानी में तैनात थे, लेकिन मौका मिलते ही आरोपी भाग निकला।