दमोह: हिंडोरिया में पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारकर युवक की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार, ASP सुजीत सिंह भदौरिया ने किया खुलासा
Damoh, Damoh | Jun 24, 2026 दमोह हिण्डोरिया में बुच्ची उर्फ आमिर खान की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश और थप्पड़ मारने के विवाद के बाद आरोपियों ने रात में मृतक के कमरे पर पहुंचकर हमला किया। रामजी लोधी पर चाकू से वार करने का आरोप है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू, बाइक, शर्ट और मोबाइल जब्त कर किया है।