बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ग्राम देवरान (गुलगंज) में श्री शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित भंडारे में शामिल हुए। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। विधायक ने भगवान शिव एवं शिव परिवार से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और आयोजक परिवार को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।